बोंगाईगांव बिजलीघर की तीसरी इकाई से वाणिज्यिक उत्पादन मध्यरात्रि से

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने सोमवार को कहा कि उसकी बोंगाईगांव तापीय बिजली परियोजना की 250 मेगावाट क्षमता की तीसरी इकाई से वाणिज्यिक उत्पादन सोमवार मध्यरात्रि से शुरू हो जाएगा। इससे बिजलीघर की उत्पादन क्षमता बढ़कर 750 मेगावाट हो जाएगी। असम में बोंगाईगांव परियोजना 250-250 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयां जून 2016 और मार्च 2017 से परिचालन में हैं। परियोजना की कुल क्षमता 750 मेगावाट (250 मेगावाट गुना 3) है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘बोंगाईगांव तापीय बिजली परियोजना (तीन गुना 250 मेगावाट) की तीन इकाइयों का

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2V1zIyw
Previous Post
Next Post
Related Posts