एसबीआई की कृषि रिण का डिजिटल वितरण करने की योजना : अधिकारी

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (भाषा) बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) डिजिटल माध्यम से कृषि-ऋण देने की प्रायोगिक परियोजना चला रहा है। यह सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद है। बैंक के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एसबीआई के प्रबंध निदेशक (खुदरा और डिजिटल बैंकिंग) पी के गुप्ता ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से अलग से बातचीत में कहा, " हम कुछ प्रायोगिक परियोजनाएं चला रहे हैं। हमने भुगतान के निपटान के लिए कुछ कंपनियों के साथ करार किया है। इसके अलावा किसानों के डिजिटल रुप में भू-अभिलेख भी उपलब्ध हैं।"

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Px71pM
Previous Post
Next Post
Related Posts