नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (भाषा) तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि अगले एक दशक में भारत में रिफाइनरी लगाने, तेल और गैस पाइपलाइन बिछाने एवं पाइपलाइन और शहर के गैस वितरण नेटवर्क के विस्तार के काम में 300 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की मांग में बहुत अधिक वृद्धि को देखते हुए बुनियादी ढांचा को सुदृढ़ करना जरूरी है। केपीएमजी के इनरीच 2018 ऊर्जा सम्मेलन के दौरान प्रधान ने कहा कि भारत ऊर्जा के उपयोग के मामले में अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि भारत
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UBRIje