नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (भाषा) सरकार ने ओड़िशा में दो लौह अयस्क खदानों की नीलामी को फिलहाल टाल दिया है। इनमें 9.38 करोड़ टन का खनिज भंडार है। खान मंत्रालय की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। सरकार ने खान की नीलामी को टालने की वजह नहीं बतायी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओडिशा के सुंदरगढ़ स्थित चांदीपोषी लौह अयस्क ब्लाक में 4.70 करोड़ टन का लौह अयस्क भंडार और पुरहीबहल ब्लॉक में 4.68 करोड़ टन का लौह अयस्क भंडार है। इन खानों की नीलामी के लिये निविदा नोटिस 23 फरवरी को जारी किया गया था।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BCKSS4