नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 20 रुपये का नया नोट जारी करेगा। केंद्रीय बैंक के एक दस्तावेज से इसकी जानकारी हुयी। आरबीआई पहले ही 10, 50, 100 और 500 रुपये मूल्य के नये नोट जारी कर चुका है। इसके अलावा 200 और 2,000 रुपये के नोट भी जारी किये गये हैं। बीस रुपये का यह नया नोट महात्मा गांधी (नयी) सीरीज में जारी होगा। यह पहले जारी किये गये नोटों से आकार और डिजाइन में अलग होगा। पुरानी सीरीज में जारी नोट पहले की तरह ही चलते रहेंगे। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च 2016
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Lyz4Vs