जेटली, कमलनाथ दावोस में डब्ल्यूईएफ की सालाना बैठक में भाग लेंगे

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) वित्त मंत्री अरुण जेटली तथा केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनके दो सहयोगी अगले महीने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री तथा भारतीय कंपनी जगत के 100 से ज्यादा भारतीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भी हिस्सा लेंगे। माइक्रोसाफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्य नाडेला तथा विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम यॉन्ग किम वैश्विक नेताओं की इस सालाना बैठक के 2019 के संस्करण की सह अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक 21 से 25 जनवरी तक होगी।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2LuNNk8
Previous Post
Next Post
Related Posts