नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कुंभ मेला-2019 के दौरान लोगों को आसान लेनदेन की सुविधा देने के लिये विशेष कार्ड पेश किया है। पीएनबी ने रविवार को बयान जारी करके कहा कि बैंक ने कुंभ मेले के इस संस्करण में डिजिटलीकरण का मॉडल पेश करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी की है। कुंभ मेले में 12 करोड़ श्रद्धालुओं के हिस्सा लेने का अनुमान है। बैंक ने कहा कि यह आयोजन लेनदेन को आसान बनाने के लिये डिजिटलीकरण का उपयोग करने का एक अच्छा अवसर है। दुकानों पर सुविधाजनक
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SiBHxg