विमान खरीदने, पट्टे पर लेने की कर्ज सुविधा के लिये नियामकीय ढांचा बनायेगी सरकार

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) सरकार की देश में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्रों के लिये विमान खरीदने तथा पट्टे पर लेने की कर्ज सुविधा के वास्ते नियामकीय रूपरेखा बनाने की योजना है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने यह जानकारी दी है। सरकार यह योजना ऐसे समय में बना रही है जब घरेलू विमानन कंपनियां विमान खरीदने के लिये बड़े बड़े ऑर्डर दे रही हैं। भारत दुनिया का सबसे तेजी से उभरता विमानन बाजार है। आधिकारिक पूर्वानुमानों के अनुसार अभी घरेलू विमानन कंपनियों के पास करीब 600 विमान हैं और अगले पांच-छह साल में वे अपने बेड़े में एक हजार नये

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Rlgqpp
Previous Post
Next Post
Related Posts