नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) दिल्ली परिवहन विभाग ने शहर के तीनों नगर निगमों द्वारा पार्किंग शुल्क में बढ़ोत्तरी की सिफारिश को मंजूरी दे दी है जिससे कार खरीददारों को 2019 में एक बार का अधिक पार्किंग शुल्क देना पड़ेगा। आदेश के अनुसार, पार्किंग शुल्क अब 6,000 से 75,000 रुपये देना पड़ेगा। निवर्तमान परिवहन आयुक्त वर्षा जोशी ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा कि नया पार्किंग शुल्क एक जनवरी 2019 से लागू होगा। एक अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग एमसीडी की ओर से पार्किंग शुल्क वसूल करता है। एमसीडी का दावा है
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PUJC1J