नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने की योजना बना रहा है। सीएनजी से चलने वाली ये बसें फिलहाल पायलट आधार पर चलायी जाएंगी। इस पहल का मकसद राष्ट्रीय राजधानी के आसपास हरित गलियारा बनाना है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें टाइप 4 सिलेंडर के लिये सुरक्षा मंजूरी मिल गयी है। यह पालीमर या फाइबर आधारित होगा। यह हल्का है और हमने इसका बसों में परीक्षण किया है। हमने इन बसों को दिल्ली से आगरा, जयपुर, हरिद्वार और चंडीगढ़ के लिये फरवरी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PRGNys