नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) बढ़ते हाजिर मांग के बीच कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में वृहस्पतिवार को धनिया की कीमत 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,679 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी। इसके अलावा प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आवक के कारण सीमित स्टॉक रहने से धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई। एनसीडीईएक्स में धनिया के जनवरी 2019 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत पांच रुपये अथवा 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,679 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी जिसमें 22,310 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार धनिया के अप्रैल 2019 में डिलीवरी वाले
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2LjbcoQ