नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (भाषा) खाद्य नियामक एफएसएसएआई खाद्य पदार्थो का कारोबार करने वाली कंपनियों का "सख्ती" से निरीक्षण करने की शुरुआत करने रहा है। वह चाहता है कि ऐसी कंपनियां बेहतर मानकों का अनुपालन करें ताकि पैकिंग और पकाये गये खाद्य उत्पादों की सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर लोगों के बीच विश्वास पैदा किया जा सके। प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पवन कुमार अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) गुणवत्ता की जांच करने के लिये बाजार में बिक रहे कई खाद्य उत्पादों पर सर्वेक्षण भी करायेगा। उन्होंने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2LeczoI