इस्लामाबाद, 13 दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर ने बृहस्पतिवार को कहा कि सऊदी अरब से आगामी निवेश पैकेज देश के इतिहास में ‘‘सबसे बड़ा विदेशी निवेश’’ होगा। डॉन अखबार ने खबर दी कि पैकेज की घोषणा अगले सप्ताह कैबिनेट की मंजूरी के बाद की जाएगी। अखबार ने उमर के हवाले से कहा, ‘‘गेंद हमारे पाले में है। हमें अगले महीने कैबिनेट की मंजूरी लेनी है, जिसके बाद घोषणा की जाएगी।’’ इस्लामाबाद के लिए राहत पैकेज को लेकर पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच बातचीत चल रही है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2EuM91g