भारत, रूस ने कामोव हेलीकॉप्टर सहित संयुक्त निर्माण परियोजनाओं पर चर्चा की

नयी दिल्ली, 13 दिसम्बर (भाषा) भारत और रूस के रक्षा मंत्रियों ने रक्षा संबंधों और संयुक्त निर्माण परियोजनाओं पर गहन बातचीत की जिसमें कामोव -226 हेलीकॉप्टर, नौसेना के पोत और अन्य परियोजनाएं शामिल थीं। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी। सैन्य तकनीक सहयोग पर 18वें भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग की यहां हुई बैठक में दोनों पक्ष ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत रूस निर्मित उपकरणों के भारत में निर्माण के लिए अंतर सरकारी प्रबंध को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए। बैठक की सह- अध्यक्षता रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और रूस के रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोईगु ने की। शोईगु का भारत

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Emm3N1
Previous Post
Next Post
Related Posts