(ललित के झा) वाशिंगटन, सात दिसंबर (भाषा) दो भारतीय-अमेरिकियों (माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई) ने व्हाइट हाउस द्वारा आयोजित प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन में शिरकत की। पिचाई और नडेला मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के समूह का हिस्सा थे। ट्रंप सरकार के इस कदम को सिलिकॉन वैली के साथ संबंधों को सुधारने के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिका सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े खतरों को देखते हुये नयी प्रौद्योगिकियों के निर्यात पर प्रतिबंध को कड़ा करने की सोच रही है। इसकी जद में क्वांटम कम्प्यूटिंग, आवाज की पहचान, क्लाउड एआई और अन्य प्रौद्योगिकियों से जुड़े उत्पाद
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BVV1uE