नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की निर्माण शाखा को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 2,547 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। एलएंडटी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया, "एलएंडटी के विद्युत पारेषण और वितरण कारोबार को 2,547 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर कारोबार को तंजानिया में 220 किलोवाट की पारेषण लाइन के निर्माण का काम मिला है।" एलएंडटी ने कहा कि उसे अफ्रीका के उत्तरी क्षेत्र से दो ठेके और थाईलैंड में एक ऑर्डर मिला है। भारत में, एलएंडटी विद्युत पारेषण एवं वितरण कारोबार को
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2L24aEL