मांग बढ़ने से जीरा वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) विदेशी पूछताछ और स्टॉकिस्टों की मांग में तेजी आने के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे सोमवार को वायदा कारोबार में जीरा की कीमत 0.7 प्रतिशत तक की तेजी के साथ 18,770 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। एनसीडीईएक्स में जीरा के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 130 रुपये अथवा 0.7 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,770 रुपये प्रति क्विन्टल हो गयी जिसमें 567 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार जीरा के जनवरी 2019 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 140 रुपये अथवा 0.74 प्रतिशत की तेजी

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FY0Tr8
Previous Post
Next Post
Related Posts