नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) इटली की विमानन कंपनी एयर इटली ने शुक्रवार को दिल्ली से मिलान के बीच सीधी उडा़न सेवा शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने कहा एशिया में विस्तार को लेकर कंपनी को भारतीय बाजार से काफी उम्मीदें हैं। एयर इटली के मुख्य परिचालन अधिकारी रोजेन दिमित्रोव ने कहा कि उनकी विमान कंपनी विस्तारा एयरलाइंस के साथ कोड शेयर के लिए तैयार है। कोड शेयरिंग एक एयरलाइन को अपनी साझीदार कंपनी के जहाजों के लिये टिकट बुक कराने की अनुमति देती है ताकि यात्रियों को उन गंतव्यों तक भी पहुंचाया जा सके जहां उसकी मौजूदगी नहीं
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Pnshy9