नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) अमेरिका में सरकारी कामकाज ठप होने से जुड़े घटनाक्रमों, कच्चे तेल की कीमतों के रुख और रुपये के उतार-चढ़ाव से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विशेषज्ञों ने यह राय जताई है। विशेषज्ञों ने कहा कि दिसंबर श्रृंखला के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से भी शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रह सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीमा पर दीवार बनाने के लिए पैसा मांगे जाने पर शनिवार को अमेरिका सरकार का कामकाज आंशिक रूप ठप हो गया। इस बीच, खबरों में कहा गया है कि ट्रंप ने निजी रूप से
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2LuzbkM