नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) सरकार ने सभी हवाई अड्डों को किसी भी सूचना के बारे जानकारी देने के लिए उद्घोषणा सबसे पहले स्थानीय भाषा में करने का निर्देश दिया है। स्थानीय भाषा के बाद हवाई अड्डों को हिंदी और अंग्रेजी में यह उद्घोषणा करनी होगी। इस बारे में नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने अपने नियंत्रण वाले सभी हवाई अड्डों को निर्देश दिया है कि वे पहले स्थानीय भाषा में कोई सार्वजनिक घोषणा करेंगे और उसके बाद हिंदी और अंग्रेजी में। नागर विमानन मंत्रालय ने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2VczjtY