नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) वित्तीय सेवा कंपनी आनंद राठी वेल्थ सर्विसेज ने मंगलवार को कहा कि उसने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लाने की योजना टाल दी है और इसके लिये जमा विवरण दस्तावेज वापस ले लिया है। कंपनी ने 425 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिये पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज जमा किया था। कंपनी ने प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिये सितंबर के अंत में जानकारी का ब्योरा दिया था। उस समय बाजार की स्थिति बेहतर थी। हालांकि आईपीओ बाजार के ‘इंतजार करो और देखो’ रुख अपनाने के बाद कंपनी ने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Q2OqSK