कमजोर हाजिर संकेतों से बिनौला तेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को बिनौलातेल खली की कीमत 41 रुपये तक की गिरावट के साथ 1,874 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई। एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के जनवरी 2019 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 41 रुपये अथवा 2.14 प्रतिशत की हानि के साथ 1,874 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई जिसमें 42,510 लॉट के लिए कारोबार हुआ। हालांकि बिनौलातेल खली के फरवरी 2019 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत भी 37.5 रुपये अथवा 1.94 प्रतिशत की हानि के साथ 1,898.5

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ECMo9K
Previous Post
Next Post
Related Posts