कंपनियों के सामाजिक कार्य को अनौपचारिक नहीं समझा जाये: चौधरी

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री पी.पी.चौधरी ने मंगलवार को कहा कि कंपनियों के सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के कार्य उनकी दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा होना चाहिये और उन्हें अनौपचारिक तरीके से नहीं किया जाना चाहिये। कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री ने कहा कि सीएसआर गतिविधियों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच की खाई पाटने में मदद मिलती है। चौधरी ने कहा, ‘‘सीएसआर कानून के पीछे सिद्धांत था कि इन गतिविधियों अनौपचारिक या सहायक कार्य की तरह नहीं समझा जाये। सीएसआर अब दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा होता है और इसे वार्षिक रपटों एवं निदेशक मंडल की बैठकों में जगह मिलती

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2PKD85q
Previous Post
Next Post
Related Posts