सकारात्मक वैश्विक संकेतों और आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोने की कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ताजा लिवाली के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख को देखते हुए दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 60 रुपये की तेजी के साथ 32,060 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कमजोर उठाव के कारण चांदी 85 रुपये की हानि के साथ 38,315 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर और शेयरों में गिरावट के कारण बाजार में सर्राफा मांग में तेजी आई जिससे विदेशी बाजारों में मजबूती का रुख कायम हो गया जिससे मुख्यत: यहां सोने

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UWb2rF
Previous Post
Next Post
Related Posts