ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नए नियमों से सभी को समान अवसर उपलब्ध होंगे : उद्योग

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) सरकार द्वारा विदेशी निवेश वाली ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नियम सख्त करने के कदम से सभी को समान अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। उद्योग के लोगों का कहना है कि इस कदम से ऐसी कंपनियों द्वारा ‘पिछले दरवाजे’ के इस्तेमाल पर रोक लग सकेगी। इन बदलावों का सबसे अधिक असर अमेरिका की अमेजॉन और वॉलमार्ट के समर्थन वाली फ्लिपकार्ट पर असर होगा। ये दोनों भारत के ई-कॉमर्स बाजार की दो सबसे बड़ी कंपनियां हैं। सरकार ने उत्पाद की कीमतों को प्रभावित करने वाले विशिष्ट विपणन करार की व्यवस्था पर रोक लगाने का फैसला किया है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Riiy1f
Previous Post
Next Post
Related Posts