बीजिंग, तीन दिसंबर (भाषा) चीन ने जापान, अमेरिका और भारत (जय) की त्रिपक्षीय बैठक पर सोमवार को सधी प्रतिक्रिया दी है। उसने कहा कि वह तीनों देशों के बीच सामान्य सहयोग को लेकर खुला रुख जारी रखेगा और उम्मीद करता है कि तीनों देश क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने के लिये रचनात्मक भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर पहली मुलाकात हुई। मोदी ने बैठक के बाद जापान, अमेरिका और भारत के अंग्रेजी नाम के पहले अक्षरों को जोड़कर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Rx5VvV