नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में तेजी आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में चार दिनों से जारी गिरावट थम गई और सोमवार को इसका भाव 390 रुपये की तेजी के साथ 31,850 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। इसके साथ ही औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मजबूत मांग के चलते चांदी भी 800 रुपये तेजी के साथ 37,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि मजबूत वैश्विक संकेतों तथा आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग के समर्थन से सोने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Q6IsoI