नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (भाषा) मारुति सुजुकी की छोटी सेडान 'डिजायर' अप्रैल-नवंबर में घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाला यात्री वाहन मॉडल रहा। उसने बिक्री के मामले में कंपनी की 'ऑल्टो' को पीछे छोड़ दिया है। यात्री वाहन श्रेणी में मारुति कार का जलवा बरकरार रहा। सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 मॉडलों में मारुति की सात कारें और हुंदै के तीन वाहन शामिल हैं। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार, मारुति ने अप्रैल-नवंबर में डिजायर की 1,82,139 इकाइयां बेचीं। एक साल पहले इसी अवधि में उसने 1,53,303 डिजायर कार बेचीं थीं। कंपनी की
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2LAbIyO