नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (भाषा) गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) से निवेशकों का लगातार मोहभंग होता जा रहा है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि में निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ से 280 करोड़ रुपये की निकासी की। उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों के लिये शेयर बाजार में निवेश पसंदीदा विकल्प बना हुआ है। इसकी तुलना में 14 गोल्ड-लिक्ंड ईटीएफ से 2017-18 की इसी अवधि में 511 करोड़ रुपये की निकासी की गयी थी। म्यूचुअल फंडों के शीर्ष संगठन एम्फी के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, गोल्ड फंड के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) नवंबर अंत में 11 प्रतिशत गिरकर 4,385
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2rQ53HG