कतर ने सऊदी से तनाव के बीच की ओपेक से बाहर निकलने की घोषणा

दोहा, तीन दिसंबर (एएफपी) कतर ने गैस उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करने तथा सऊदी अरब के साथ जारी तनाव के बीच उसके दबदबे को कम करने के लिये प्रमुख कच्चा तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक से बाहर निकलने का निर्णय लिया है। कतर के ऊर्जा मंत्री साद शरीदा अल-काबी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। कतर की इस अचानक घोषणा से ओपेक की भूमिका फिर से संदेह के घेरे में आ गयी है। यह पहला मौका है जब 1960 में ओपेक के गठन के बाद किसी पश्चिमी एशियाई देश ने इससे बाहर निकलने का निर्णय लिया है। अल-काबी ने यहां

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QzwiEi
Previous Post
Next Post
Related Posts