मुंबई, तीन दिसंबर (भाषा) सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि केंद्र को पवन हंस में हिस्सेदारी बिक्री के लिये काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। साथ ही एयर इंडिया में विनिवेश की योजना अभी भी बनी हुई है। सरकार की पवन हंस में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी के पास 46 हेलीकाप्टर हैं। शेष 49 प्रतिशत हिस्सेदारी सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी के पास है। अगर बिक्री प्रक्रिया सफल होती है, सरकार इस हेलीकाप्टर परिवहन कंपनी से बाहर हो जायेगी। पिछले साल सरकार ने ओएनजीसी को पवन हंस में सरकार की पूरी हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव दिया था लेकिन
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2DVxL17