नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) जीएसटी परिषद की शनिवार को हुयी 31वीं बैठक में कई सेवाओं पर जीएसटी दरों में कटौती या छूट देने का फैसला किया गया। इससे सिनेमा टिकट, मालवाहक वाहनों का थर्ड पार्टी मोटर बीमा और कई बैंकिंग सेवाएं सस्ती हो जाएगी। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की बैठक में सेवाओं पर कर की दर संबंधी प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं: -100 रुपये से ऊपर की सिनेमा की टिकट पर जीएसटी कर की दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत और 100 रुपये से कम की टिकट पर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RaK3K2