नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख के बावजूद सटोरियों की मुनाफावसूली से मंगलवार को वायदा कारोबार में सोना 85 रुपये गिरकर 31,545 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी 2019 डिलीवरी वाला सोना 85 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत गिरकर 31,545 रुपये प्रति दस ग्राम पर रह गया। इसमें 180 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, अगले साल जनवरी डिलीवरी वाला सोना 66 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत गिरकर 31,435 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसमें 177 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों की मुनाफावसूली से वायदा कारोबार में सोने के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BqGEg9