वायदा कारोबार में चांदी 136 रुपये टूटी

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) निवेशकों की मुनाफावसूली से वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी 0.36 प्रतिशत गिरकर 38,033 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। हालांकि, वैश्विक बाजार में मजबूत रुख ने गिरावट को सीमित करने का प्रयास किया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगले साल मार्च डिलीवरी वाली चांदी 136 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत गिरकर 38,033 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इसमें 212 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, फरवरी डिलीवरी वाली चांदी भी 125 रुपये यानी 0.33 प्रतिशत गिरकर 38,067 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। इसमें 371 लॉट का कारोबार हुआ। सिंगापुर में चांदी 0.20 प्रतिशत बढ़कर 14.77

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QDGFHZ
Previous Post
Next Post
Related Posts