इटानगर, 28 दिसंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश की सरकार ने वित्त वर्ष 2017-18 में राजस्व संग्रह का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान 1,598.49 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह हुआ जो पिछले 30 साल का रिकॉर्ड उच्च स्तर है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 1987 में अरुणाचल प्रदेश के गठन के बाद यह लगातार दूसरा वर्ष है जब राज्य सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह का आंकड़ा पार किया है। अधिकारी ने कहा कि वित्त वर्ष 2016-17 में 1,253.57 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह हुआ जो उससे पिछले वित्त वर्ष 2015-16 के 927.23 करोड़ रुपये से 326.39 करोड़ रुपये अधिक
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2rYJ1m3