उड़ान में मोबाइल सेवा के रास्ते में बाधा है ऊंचा बैंडविड्थ शुल्क

(प्रसून श्रीवास्तव) नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) देश में उड़ान के दौरान मोबाइल सेवा के रास्ते में सैटेलाइट बैंडविड्थ का ऊंचा शुल्क सबसे बड़ी बाधा है। उद्योग के एक अधिकारी का कहना है कि इससे यह सेवा 30 से 50 गुना तक महंगी हो जाएगी और यात्रियों को दो घंटे की यात्रा के दौरान 700 से 1,000 रुपये खर्च करने होंगे। ब्रॉडबैंड प्रौद्योगिकी कंपनी ह्यजेज इंडिया के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) के कृष्णा ने पीटीआई भाषा से बातचीत में कहा कि दुनिया के अन्य हिस्सों की तुलना में भारत में सैटेलाइट बैंडविड्थ शुल्क सात से आठ गुना अधिक हैं।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2LuzbBi
Previous Post
Next Post
Related Posts