नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह एकीकृत विकास निगम ने केंद्र शासित प्रदेश में तीन प्रीमियम इको-पर्यावरण रिसॉर्ट बनाने के लिये निविदाएं मंगायी हैं। नीति आयोग की वेबसाइट पर डाले गए पात्रता आग्रह (आरएफक्यू) के अनुसार इन्हें लांग द्वीप, स्मिथ द्वीप और आवेस द्वीप पर बनाया जाना है। निविदा के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि दो फरवरी है।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QUiMMG