लाहौर, 12 फरवरी (भाषा) पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को पुलिसकर्मियों के वाहन पर आतंकवादियों के हमले में पांच पुलिसकर्मी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना दक्षिणी वजीरिस्तान की सीमा से लगते डेरा इस्माईल खान जिले में परोहा तहसील में हुई। झाड़ियों में छिपे आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी कर पुलिस वाहन पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गये और एक थाना प्रभारी (एसएचओ) जख्मी हो गये। उन्होंने बताया कि जख्मी एसएचओ को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सुरक्षा बलों ने समूचे इलाके को
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2SPFlCs