नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) स्वास्थ्य मंत्रालय ने उसके ढाई करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि वित्तीय ऑडिट के दौरान कथित धोखाधड़ी की बात सामने आने के बाद मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। इसके बाद आर्थिक अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को मंत्रालय का दरवाजा खटखटाया। उसके मुताबिक शिकायत में कहा गया है कि भुगतान को मंजूरी देने वाले और उसका क्रियान्वयन करने वाले अधिकारियों की फर्जी पहचान के जरिए भुगतान और लेखा कार्यालय से रुपयों का हस्तानांतरण किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CEfaWh