लॉस एंजिलिस, 25 दिसंबर (भाषा) हॉलीवुड अभिनेत्री माइली सायरस और लैम हेम्सवर्थ के गुपचुप तरीके से शादी करने की खबर है। फ्रैंकलिन के टेनेसी में रविवार को ये दोनों परिणय सूत्र में बंध गये। इन दोनों का रिश्ता बनता-बिगड़ता रहा और 2015 से ये साथ हैं। इस दंपत्ति के मित्र कोनार्ड जैक कार ने अपने ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ पर दोनों की कई तस्वीरें लगाई हैं। इन तस्वीरों में से एक में हेम्सवर्थ (28) और उनके भाई क्रिस और लुक भी नजर आ रहे हैं और पृष्ठभूमि में ‘मिस्टर’ और ‘मिसेज’ के गुब्बारे हैं।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2BBbClU