नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (भाषा) स्थानीय जौहरियों की मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार मंगलवार को सोने में लगातार दूसरे दिन तेजी आई और यह 125 रुपये की बढ़त के साथ 32,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। क्रिसमस के मौके पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अवकाश था। क्रिसमस के अवकाश की वजह से औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की ओर से कोई मांग नहीं होने की वजह से चांदी 38,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। कारोबारियों ने कहा कि अवकाश की वजह से मंगलवार को वैश्विक बाजारों में कोई कारोबार नहीं हुआ जिससे घरेलू बाजार में सोने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2T84YdZ