कुमारस्वामी ने की जेटली से मुलाकात, जीएसटी क्षतिपूर्ति अवधि बढ़ाने की मांग की

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से बृहस्पतिवार को यहां मुलाकात की और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत राज्यों के लिये क्षतिपूर्ति अवधि 2025 तक बढ़ाने की मांग की। उन्होंने इस बारे में दलील देते हुए कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद राज्य का राजस्व घाटा बढ़कर 20 प्रतिशत पर पहुंच गया है। फिलहाल राज्य जीएसटी लागू होने के बाद पहले पांच साल के लिये क्षतिपूर्ति पाने के हकदार हैं। जीएसटी जुलाई 2017 में लागू हुआ इस लिहाज से राजस्व क्षतिपूर्ति व्यवस्था 2022 तक लागू रहेगी। एक आधिकारिक

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GG0HgD
Previous Post
Next Post
Related Posts