वेतन वृद्धि की मांग, विलय के विरोध में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारियों की हड़ताल

मुंबई, 21 दिसंबर (भाषा) वेतन संशोधन के लंबित होने और बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के प्रस्तावित विलय के खिलाफ विभिन्न सरकारी बैंकों के करीब 3.20 लाख अधिकारी शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल पर रहे। बैंक अधिकारी एक नवंबर, 2017 से लंबित वेतन संशोधन को स्केल एक से सात के कर्मचारियों के लिए लागू करने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में बैंकों ने स्केल एक-तीन के बैंक कर्मचारियों के लिए इसे लागू कराने की बातचीत के लिए इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) को अधिकृत किया है। यूनियन बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ScQUjp
Previous Post
Next Post
Related Posts