नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड के औद्योगिक शहर पंतनगर और राजधानी देहरादून के बीच नयी उड़ान सेवा चार जनवरी से शुरू हो जाएगी। यह उड़ान सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी अलायंस एयर शुरू करने जा रही है। केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बेहतर करने के लिए ‘उड़ान’ योजना शुरू की है। इसके तहत एक निश्चित दूरी की हवाई यात्रा के लिए सरकार की ओर से विमानन कंपनियों को सब्सिडी उपलब्ध करायी जाती है। इसी योजना के तहत अलायंस एयर यह सेवा शुरू कर रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ अलायंस
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CBTF8q