वाओ एयर की दिल्ली से आइसलैंड के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरु

नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) आइसलैंड की किफायती एयरलाइन कंपनी वाओ एयर ने शुक्रवार को दिल्ली से रिकविक (आइसलैंड) के बीच सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत की। एयरलाइन ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि वह दिल्ली से आइसलैंड की राजधानी के बीच सप्ताह में तीन उड़ानों का परिचालन करेगी और भारत की राजधानी को उत्तरी अमेरिका और यूरोप के देशों से जोड़ेगी। दिल्ली से रिकविक के बीच पहली उड़ान शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई। वाओ एयर के भारतीय कारोबार की प्रबंध निदेशक किरण जैन ने एयरलाइन को मिली शुरुआती प्रतिक्रिया को शानदार बताया।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SCvYSR
Previous Post
Next Post
Related Posts