कराची, 26 दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान के पूर्व सांसद सैयद अली रजा अबिदी की कराची में उनके घर के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। इस शहर में नेताओं को निशाना बना कर होने वाले हमलों की श्रृंखला में यह ताजा घटना है। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद हमलावरों ने मुताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के पूर्व सांसद की पास के ख्याबान-ए-गाजी स्थित उनके घर के बाहर मंगलवार रात गोली मार कर हत्या कर दी। अखबार के मुताबिक 46 वर्षीय रजा को
from Pakistan News in Hindi, पाकिस्तान समाचार, Latest Pakistan Hindi News, पाकिस्तान खबरें http://bit.ly/2TdUQ3y