मुंबई, 26 दिसंबर (भाषा) अमेरिकी बाजार में मजबूती के संकेत तथा बैंकिंग शेयरों की तेजी से बुधवार को सेंसेक्स करीब 700 अंकों के दायरे में उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: तीन दिनों की गिरावट से उबर कर 180 अंक लाभ में बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती गिरावट के बाद एक समय नीचे 35,010.82 अंक तक आगया था। गिरावट से उबर कर सेंसेक्स 179.79 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ 35,649.94 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 66.35 अंक यानी 0.62 प्रतिशत मजबूत होकर पुन: 10,700 अंक
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GG26Us