नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजय सेठी को नवी मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू पत्तन न्यास (जेएनपीटी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश से यह जानकारी मिली है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सेठी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1992 के बैच महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति पांच वर्ष के लिए की गयी है। सरकार ने एक अन्य आदेश के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बलजीत सिंह को तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) का नया सुरक्षा प्रमुख नियुक्त किया है। सिंह भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1996 बैच के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CB3WSf