मुंबई, 18 दिसंबर (भाषा) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इस समय बाजार के अच्छे हालातों के बावजूद कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की है। उसने आईपीओ के बारे में सलाह और उनका प्रबंध करने वाले निवेश बैंकरों को शेयर मूल्य निर्धारित करते समय और अधिक सावधानी से आकलन करने की जरूरत पर बल दिया है ताकि अधिक निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने मंगलवार को यहां कहा कि सेबी ने 2018 में 60,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को मंजूरी दी। लेकिन उनमें से कई ने अभी
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2rL3n2g