नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) विश्व आर्थिक मंच के स्त्री-पुरुष असमानता सूचकांक में भारत 108वें स्थान पर रहा है। देश पिछले साल भी इसी पायदान पर था। हालांकि देश में एक ही कार्य के लिये मेहनताने की समानता में सुधार हुआ है तथा पहली बार तृतीयक शिक्षा में स्त्री-पुरुष असमानता की खाई पाटने में सफलता मिली है। विश्व आर्थिक मंच ने मंगलवार को वैश्विक स्त्री-पुरुष असमानता रिपोर्ट 2018 जारी की। आर्थिक अवसर एवं भागीदारी उप-सूचकांक में देश को 149 देशों में 142वां स्थान मिला है। विश्व आर्थक मंच स्त्री-पुरुष असमानता को चार मुख्य कारकों आर्थिक अवसर, राजनीतिक सशक्तिकरण, शैक्षणिक उपलब्धियां तथा
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Lobg6F